{"_id":"5d6d4b488ebc3e012f27f76f","slug":"robbed-of-50-thousand-in-broad-daylight-from-bank-facility-center-operator-sultanpur-news-lko479489969","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक सुविधा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक सुविधा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट
विज्ञापन
अमेठी। मीरानपुर गांव के पास दिनदहाड़े एक बैंक सुविधा केंद्र के संचालक की तमंचे की बट से पिटाई कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी विकास साहू का सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में बैंक सुविधा केंद्र है। विकास साहू इलाहाबाद बैंक के ज्ञानीपुर शाखा से संबद्ध बैंक सुविधा केंद्र के संचालक हैं।
विकास साहू सोमवार को इलाहाबाद बैंक की ज्ञानीपुर शाखा से 50 हजार रुपये कैश निकालने पहुंचे थे। बैंक से वह 50 हजार रुपये निकालकर ग्राहकों को भुगतान करने के लिए दोपहर बाद करीब दो बजे बाइक से बाबूगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मीरानपुर गांव के पास विकास साहू को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। विकास जब तक कुछ समझते बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया।
इसके बाद 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। विकास साहू ने यूपी 100 के साथ ही कोतवाली देहात थाने की पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।