फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ROB will be built at the railway crossing of Chanda-Patti road.

Sultanpur News: चांदा-पट्टी मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा आरओबी

Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
ROB will be built at the railway crossing of Chanda-Patti road.
सुल्तानपुर। कादीपुर, चांदा-पट्टी राजमार्ग पर 60 करोड़ रुपये से दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सेतु निगम के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। पहली किस्त के तौर पर शासन ने करीब 14 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

चांदा-पट्टी राजमार्ग दक्षिण तरफ प्रतापगढ़ से प्रयागराज और उत्तर तरफ कादीपुर-दोस्तपुर होते हुए अंबेडकरनगर व बस्ती जिले को जोड़ता है। इस मार्ग पर लखनऊ-जफराबाद की अति व्यस्त रेलवे लाइन पर चांदा के पास स्थित क्रॉसिंग की वजह से लोगों को ट्रेनों के गुजरते समय इंतजार करना पड़ता है। सेतु निगम के प्रस्ताव पर इस मार्ग पर आरओबी बनाने की स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत 60 करोड़ रुपये में करीब 20 करोड़ रुपये से रेल विभाग अपनी लाइन के हिस्से में आरओबी बनाएगा। लाइन के दोनों तरफ 40 करोड़ रुपये से सेतु निगम आरओबी का कार्य कराएगा। शासन ने 18 माह में कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के लिए अपने हिस्से में मिले 40 करोड़ रुपये से सेतु निगम बिजली लाइन, टेलीफोन लाइन शिफ्टिंग, रास्ते में आने वाली किसानों की भूमि खरीदेगा। अपने हिस्से का ब्रिज व पहुंच मार्ग बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed