{"_id":"66832473617e19cc1d023e34","slug":"roadways-pink-bus-collides-with-tractor-two-killed-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-115328-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोडवेज पिंक बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोडवेज पिंक बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत
Tue, 02 Jul 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दियरा रोड अंडरपास के निकट रविवार की रात रोडवेज की पिंक बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की रफ्तार काफी तेज बताई गई है। हादसे में बस चालक के पैर में भी चोट लगी है।
अवध डिपो की पिंक बस सेवा रविवार देर रात करीब 12 बजे वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। रात करीब दो बजे लंभुआ के दियरा रोड अंडरपास के पहले ही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उनकी पहचान शाहजहांपुर जिले के मदनापुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर तरिया निवासी अखिलेश कुमार वर्मा (30) के रूप में हुई। दूसरे की पहचान रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज कोतवाली क्षेत्र के चेहटा अहमदपुर निवासी राहुल (32) के रूप में हुई। पिंक बस के चालक रामलखन के पैर में चोट आई है।
परिचालक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने हादसे की जानकारी अवध डिपो में दी तो सोमवार की सुबह ही सुल्तानपुर डिपो के एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय व यातायात निरीक्षक रामपाल मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एआरएम ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें रात में ही दूसरी बस से रवाना कर दिया गया था। रायबरेली व शाहजहांपुर से आए परिजनों की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे पर काम करते थे राहुल व अखिलेश
जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव में राजबहादुर यादव के ईंट-भट्ठे पर राहुल व अखिलेश काम करते थे। मानसून आने के बाद ईंट-भट्ठों पर काम खत्म होने पर ठेके पर काम करने वाले यह लोग घर जा रहे थे। रविवार को पांच ट्रैक्टर पर ठेके के मजदूर रवाना हुए थे। यह ट्रैक्टर राहुल का बताया जा रहा है। बीते साल राहुल ने ईंट-भट्ठे पर काम करके यह ट्रैक्टर खरीदा था। इस ट्रैक्टर से राहुल कच्ची ईंटों को भट्ठे तक पहुंचाने का काम करता था।