फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roadways bus collides with Volvo bus, nine passengers injured, three seriously

Sultanpur News: वॉल्वो बस से टकराई रोडवेज बस, नौ यात्री घायल, तीन गंभीर

Sun, 07 Jun 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with Volvo bus, nine passengers injured, three seriously
 कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय के निकट दुर्घटनाग्रस्त बस। स्रोत-ग्रामीण
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे जा रही दूसरी वॉल्वो टूरिस्ट बस में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बस पर सवार नौ यात्री घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस शनिवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या से प्रयागराज जा रही थी। कूरेभार ब्लॉक के सामने चालक ने एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। बस में 10 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

दुर्घटना में परिचालक दिव्यांश यादव (30) निवासी बेवाना, अंबेडकरनगर, यात्री मोनू यादव (25) निवासी रौनाही अयोध्या, राम समुझ यादव (40) व कपिल मुनि (39) (दोनों 25 वीं बटालियन पीएसी रायबरेली), उमाशंकर निवासी (42) सुल्तानपुर, विनोद (35), पुत्र अमन (05) निवासीगण उन्नाव, बिंदर गिरि (29) निवासी फुरसतगंज रायबरेली व अजय कुमार (30) निवासी अठैसी, जयसिंहपुर घायल हो गए। बस चालक रंजीत यादव बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. प्रयेश दीक्षित ने राम समुझ यादव, कपिल मुनि व अजय कुमार को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed