{"_id":"66e9f9a13a6917a1cc0d4aa7","slug":"roads-uprooted-in-rain-walking-difficult-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-119203-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश में उखड़ीं सड़कें, चलना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश में उखड़ीं सड़कें, चलना दुश्वार
विज्ञापन
सुल्तानपुर में गभड़िया से जिला कारागार की खराब सड़क
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे, शहर में ही लोगों की राह मुश्किल हो गई है। बारिश में जगह-जगह सड़कों के उखड़ने से हुए गड्ढों में पानी भर गया है। भरे पानी में लोगों को गड्ढे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। सड़कें बदहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यही नहीं शहर की सड़कें एक बारिश भी झेल नहीं सकी हैं। करोड़ों की लागत से बनी सड़कों के उखड़ने से उसके निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है और गड्ढों की चपेट में आने से लोग रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शहर की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का अंदाजा लगाया जाना मुश्किल हो गया है।
सिंचाई विभाग होते हुए दीवानी न्यायालय जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। मार्ग जगह-जगह उखड़ गया है। रोजाना इस मार्ग से हजारों लोगों की आवाजाही होती है। बारिशर में सड़क उखड़ने और उसमें पानी भरने से लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
नौ करोड़ से बनी सड़क में गहरा गड्ढा
करीब एक साल पहले अमहट से बस स्टेशन तक नौ करोड़ रुपये से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया। सालभर पहले बनी सड़क बस स्टेशन के आजाद पार्क के पास उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
एक साल पहले बनी सड़क बदहाल
लालडिग्गी चौराहे के पास करीब सालभर पहले बनाई गई सड़क बदहाल हो गई है। इस मार्ग से होकर हजारों स्कूली बच्चे सुबह-शाम गुजर रहे हैं। साइकिल व बाइक सवार बच्चे रोजाना इसमें फंसकर गिर रहे हैं। सड़क टूटने के बाद उसमें बारिश का पानी भर गया है। इसकी वजह से आवाजाही कठिन हो गई है।
कारागार जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील
शहर के जिला कारागार को जाने वाली करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। मार्ग से रोज जेल के अधिकारी व कैदियों के वाहनों समेत अन्य लोगों का आवागमन हो रहा है। सड़क में गड्ढे बनने और उसमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के चलने से कचड़े के छीटों से लोगों के कपड़े गंदा हो रहे हैं।
गड्ढों से रास्ता बदलने को मजबूर हुए छात्र
एमजीएस चौराहा से पर्यावरण पार्क का मार्ग जर्जर हो गया है। मार्ग से गुजरने वाले खिलाड़ी व स्कूली छात्र रोजाना समस्या से जूझ रहे हैं। मार्ग की पटरी तकरीबन जगह-जगह उखड़ गई है। बारिश में पानी भरने से लोगो को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। छात्रों को मार्ग बदलकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
बारिश के बाद सड़काें की होगी मरम्मत
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालचंद सरोज का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। गभड़िया से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया गया है।