{"_id":"68af66bdc8cc96496a0d99fb","slug":"roads-blocked-parking-looking-for-ways-to-avoid-traffic-jams-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-139658-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़कें बन गईं पार्किंग, जाम से बचने के लिए तलाशते रहे रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़कें बन गईं पार्किंग, जाम से बचने के लिए तलाशते रहे रास्ता
Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन के निकट जाम में फंसे लोग।
सुल्तानपुर। शहरवासी बुधवार को दिनभर जाम की समस्या से परेशान रहे। डाकखाना चौराहे से लेकर बस स्टेशन, चौक, सब्जी मंडी, मेडिकल कॉलेज चौराहा, गोलाघाट, दीवानी चौराहा, तिकोनिया पार्क तक कई स्थान जाम पॉइंट में तब्दील हो गए। छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे, जबकि दोपहिया चालक गलियों का सहारा लेते रहे।
दोपहर एक बजे बस स्टेशन से मेडिकल कॉलेज रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य मार्ग पर रोडवेज बसें खड़ी करके यात्रियों को बिठाने की वजह से सड़क का दायरा बेहद सिमट गया। यातायात कर्मी भीड़ हटाने में जुटे रहे, लेकिन आधे घंटे तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई।
काफी मशक्कत करने पर थोड़ी देर के लिए जाम खुलता, फिर कुछ देर बाद स्थिति जस की तस हो जाती। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। मेडिकल कॉलेज जाने वालों को मजबूरी में बढ़ैयावीर से जीआईसी फील्ड होकर निकलना पड़ा। इसी तरह डाकखाना चौराहे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे अफरातफरी का माहौल हो गया। स्कूलों की छुट्टी का समय होने पर अचानक भीड़ बढ़ गई और पूरा आवागमन ठप हो गया। कई लोग जरूरी कार्यों के लिए निकलने के बावजूद जाम में ही फंसे रहे। पंचरास्ता, दरियापुर, गभड़िया, अमहट व पयागीपुर में भी जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
इस कारण लगता जाम
-निषेध क्षेत्र में खुलेआम वाहनों की पार्किंग
-दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकानें सजाना
-मुख्य मार्ग पर बसों का खड़ा कर यात्रियों को बैठाना
-अतिक्रमण से सड़क का दायरा घट जाना
अपनाने होंगे ये सुझाव
-नो पार्किंग क्षेत्रों में कड़ाई से अभियान चलाना होगा।
-मुख्य मार्गों से बस व ऑटो स्टैंड हटाकर अलग स्थान पर शिफ्ट किए जाएं।
-अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाए।
-ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी जाम पॉइंट्स पर शिफ्टवार लगाई जाए।
-सीसीटीवी से मॉनिटरिंग कर नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो।
गाड़ियां और अतिक्रमण सबसे बड़ी दिक्कत
लगातार अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां और अतिक्रमण ही सबसे बड़ी दिक्कत हैं। अगर लोग सहयोग करें तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।- राम निरंजन, यातायात निरीक्षक