फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rising gold prices have increased the shine of artificial jewellery.

Sultanpur News: सोने की महंगाई से बढ़ी ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी की चमक

Tue, 03 Feb 2026 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rising gold prices have increased the shine of artificial jewellery.
सराफा की दुकान पर ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : सराफा की दुकान पर ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करती महिलाएं।
सुल्तानपुर। सहालग के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का माहौल बन गया है। शृंगार, कपड़े और ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सोने और चांदी के आभूषणों की बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। खासकर महिलाएं और युवतियां शादियों में पहनने के लिए ब्राइडल और नग सेट की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के पंचरास्ता, चौक, ठठेरी बाजार और बाटागली में शृंगार की दुकानों पर रौनक बनी हुई है। घरों और रिश्तेदारी में शादियां होने के कारण महिलाएं चूड़ी, कंगन, लिपस्टिक, परफ्यूम, फाउंडेशन, क्रीम, पाउडर समेत अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर के बाटागली में शृंगार सामान के व्यापारी निकेत राणा ने बताया कि इस महीने पांच फरवरी से सहालग शुरू हो रही है। इससे पहले ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि कंपनियों की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट दी जा रही है। लिपस्टिक पर 30 प्रतिशत, परफ्यूम पर 20 प्रतिशत, फाउंडेशन और कलर सेट पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन


शहर के चौक में सराफा व्यवसायी आजाद सेठ ने बताया कि सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी को एक नई पहचान दिलाई है। दुल्हन के लिए ऑर्टिफिशियल कंगन 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं, जयमाला के लिए ब्राइडल सेट दो हजार रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक में मिल रहे हैं। पहले जहां लोग ब्राइडल सेट किराये पर लेना पसंद करते थे, वहीं अब वे स्थायी रूप से खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed