फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   risen temperature increased problem

तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 04 Apr 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
risen temperature increased problem
सुल्तानपुर। मौसम के बदले मिजाज से दिन में हो रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन भर हुई तेज धूप से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

तेज धूप से गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों ने गेंहू की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने और सामान्य गति से पछुआ हवा चलने की संभावना जताई है।
रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। दिनभर रही तेज धूप से लोग परेशान रहे। तेज धूप बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप होने से गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप होने से किसान सुबह और शाम कटाई का कार्य कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने और सामान्य गति से पछुआ हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 39-16 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 3.7 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed