फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rice warehouse full, demand for lifting from center

Sultanpur News: चावल के गोदाम फुल, केंद्र से उठान की मांग

Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rice warehouse full, demand for lifting from center
सुल्तानपुर। जिले में धान खरीद के सीजन में मिलों पर तैयार हो रहे चावल को रखने की अब जगह नहीं है। स्टॉक इतना ज्यादा हो गया है कि खरीद और धान की कुटाई भी प्रभावित होने लगी है। ऐसे में जिले के विपणन अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि जिले में चावल रखने की अब जगह नहीं है। इसलिए तत्काल दो रैक चावल का उठान करवाएं ताकि आगे चावल व्यवस्थित किया जा सके।
विज्ञापन


जिले में धान की खरीद का लक्ष्य एक लाख 20 हजार मीट्रिक टन है जिससे कुल 80 हजार मीट्रिक टन चावल तैयार होगा। अब तक हुई धान खरीद से मिलों पर 18 हजार टन चावल तैयार हो चुका है जबकि इतना चावल रखे जाने की ही क्षमता जिले के गोदामों में नहीं है। ऐसे में बाकी चावल की कुटाई करवाने और धान खरीद का काम भी प्रभावित हो रहा है क्योंकि यदि धान खरीदकर मिलों पर पहुंचेंगे तो मिल संचालक चावल कहां ले जाएंगे।
विज्ञापन


यह स्थिति देखते हुए उप संभागीय विपणन अधिकारी संजय पांडेय ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि दो रैक चावल चले जाने के बाद यहां मिलों और गोदामों में स्थान हो जाएगा। जिससे कुटाई का काम तेज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






21 हजार टन है गोदाम की क्षमता
जिले में चार ही गोदाम हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 21 हजार टन है। इसी में गेहूं का भी भंडारण किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग मिलर्स को लाट एलाट कर दी जाती है। ऐसे में एक साथ 15 हजार टन चावल रखना भी मुश्किल काम है। इसलिए जिले के अधिकारी अधिक भंडारण हो जाने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed