{"_id":"6154a5798ebc3e04c222c0db","slug":"rice-sultanpur-news-lko5978553111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयोमीट्रिक से गुजरने के बाद ही धान बेच सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयोमीट्रिक से गुजरने के बाद ही धान बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन
12. मोतिगरपुर बढ़ौनाडीह में स्थित साधन सहकारी संघ पारसपट्टी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सरकार की ओर से एक नवंबर से शुरू की जा रही धान खरीद में किसानों को बॉयोमीट्रिक से गुजरना होगा। पंजीकरण के बाद बिक्री की तिथि मिलने पर अपना धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचने पर किसानों का बॉयोमीट्रिक लिया जाएगा। बॉयोमीट्रिक से सत्यापन होने के बाद ही उनका धान खरीदा जाएगा। बॉयोमीट्रिक मिलान नहीं होने की दशा में किसानों को मुश्किल से गुजरना पड़ सकता है।
शासन ने किसानों से उनका धान खरीदने के लिए बॉयोमीट्रिक टेस्ट की व्यवस्था गेहूं खरीद के समय से लागू कर दी थी, लेकिन धान खरीद में इसे और सख्त कर दिया है। शासन के निर्देश पर खरीद के लिए बनाए गए नोडल विभाग खाद्य एवं विपणन ने सभी क्रय केंद्रों के लिए ई-पॉस मशीन की व्यवस्था कर ली है। एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए ई-पॉस मशीन क्रय केंद्रों पर लग जाएगी। कहा जा रहा है कि बिक्री की तिथि के दिन धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों का यदि उस दिन बॉयोमीट्रिक से अंगूठे के चिह्न का मिलान नहीं हो सका तो उन्हें दोबारा आना पड़ सकता है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।
अभी तक बनाए गए 26 क्रय केंद्र
किसानों से धान खरीद के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने डीएम के अनुमोदन के बाद जिले में 26 क्रय केंद्र अभी तक बनाए हैं। इसमें खाद्य एवं विपणन के 13, पीसीएफ के 10, एफसीआई का दो व मंडी का एक क्रय केंद्र शामिल है। विपणन विभाग की ओर से और क्रय केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
मिला एक लाख दो हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य
धान की खरीद के लिए शासन ने इस बार 1940 रुपये प्रति क्विंटल का रेट निर्धारित कर दिया है। इसके साथ ही धान खरीद का लक्ष्य एक लाख दो हजार मीट्रिक टन दिया है। लक्ष्य मिलने के बाद खाद्य एवं विपणन विभाग ने डीएम के अनुमोदन के बाद अन्य खरीद एजेंसियों का लक्ष्य निर्धारित करेगी।
धान बिक्री के लिए किसानों को कराना होगा पंजीकरण
सरकारी क्रय केंद्रों पर अपने धान की बिक्री करने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद किसानों को धान बेचने की तिथि मिलेगी। तिथि पर किसानों को अपना धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचना होगा।
क्रय केंद्रों पर खरीद की तैयारी शुरू
शासन के निर्देश पर जिले में एक नवंबर से शुरू की जाने वाली किसानों के धान की खरीद के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी एजेंसियों को बोरा, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, छाया, पानी आदि की व्यवस्था समय से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। डीएम ने इसके सत्यापन का भी निर्देश दिया है।
52 ई-पॉस मशीन की व्यवस्था
किसानों से धान खरीद के लिए शासन की ओर से बॉयोमीट्रिक टेस्ट की व्यवस्था किए जाने के बाद विपणन विभाग ने ई-पॉस मशीन की व्यवस्था कर ली है। विभाग ने गेहूं खरीद के समय खुले क्रय केंद्रों को देखते हुए जिले के लिए 52 ई-पॉस मशीन की व्यवस्था की है। विभाग के मुताबिक इससे अधिक क्रय केंद्र खुलने पर और मशीन मंगाई जाएगी।
×विनीता मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।