फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Reward of Rs 25,000 each on six accused in Rakesh murder case

Sultanpur News: राकेश हत्याकांड के छह आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Sat, 05 Apr 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 each on six accused in Rakesh murder case
कादीपुर (सुल्तानपुर)। मुड़िलाडीह गांव में बृहस्पतिवार रात हुए राकेश हत्याकांड के मामले में फरार छह आरोपियों पर शनिवार को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि राकेश की हत्या के मुख्य आरोपी सागर यादव निवासी गोरई थाना दोस्तपुर, मोनू यादव, नीरज यादव निवासीगण कटरा उड़ुरी थाना अखंडनगर, अंकित यादव निवासी पलियादेवापुर थाना दोस्तपुर, अजय निषाद निवासी बेवाना थाना बेवाना अंबेडकरनगर व संजय सिंह निवासी मकरहा थाना दोस्तपुर की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

मुड़िलाडीह गांव में बृहस्पतिवार रात घर के पास टहल रहे राकेश (22) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल राकेश को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया था। मृतक के पिता दयाराम विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों का सहयोग करने वाले 10 लोगों को शुक्रवार को कादीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी तक मुख्य आरोपी सागर यादव निवासी गोरई थाना दोस्तपुर, मोनू यादव, नीरज यादव निवासीगण उड़ुरी थाना अखंडनगर, अंकित यादव निवासी पलिया देवापुर थाना दोस्तपुर, अजय निषाद निवासी बेवाना अंबेडकरनगर व संजय सिंह, निवासी मकरहा थाना दोस्तपुर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
सीओ विनय गौतम ने बताया कि पांच टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल से भी लोेकेशन ट्रैस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed