फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Revised result carrying anamolies

लेखपाल भर्ती के संशोधित परिणाम में भारी खामियां

Tue, 05 Jan 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 05 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

राजस्व परिषद की ओर से जारी राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा के रिवाइज्ड रिजल्ट में भारी खामियां सामने आई हैं। एनआईसी की वेबसाइट पर दोबारा लोड किए गए रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 387 से बढ़कर 400 हो गई है। इसके बावजूद पूर्व में जारी रिजल्ट में शामिल दर्जनों चयनितों के नाम नदारद हैं। रिवाइज्ड रिजल्ट से बाहर होने वाले चयनितों में ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिनके नाम पहले जारी रिजल्ट में क्रम संख्या एक से 50 के बीच थे। प्रकरण राजस्व परिषद से जुड़ा होने के कारण जिला प्रशासन पूरे मामले से पल्ला झाड़ रहा है।

विज्ञापन



राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए रिक्तियां घोषित होने के बाद शासन की ओर से नामित संस्था टीसीएस ने जिला प्रशासन के सहयोग से 13 सितंबर 2015 को दो पाली में जिले के 19 केंद्रों पर लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद राजस्व परिषद की ओर से 10 दिसंबर को घोषित रिजल्ट (यह रिजल्ट जिले में एनआईसी की वेबसाइट पर 15 दिसंबर को डाला गया था) में जिले से आवेदन करने वाले 14,112 अभ्यर्थियों में 387 को उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
विज्ञापन


 रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थी जिला प्रशासन की ओर से इंटरव्यू की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे थे इसी बीच एनआईसी की जिले के लिए अधिकृत वेबसाइट पर राजस्व परिषद ने राजस्व लेखपाल भर्ती का रिवाइज्ड रिजल्ट अपलोड कर दिया। रिवाइज्ड रिजल्ट में 387 के बजाय 400 लोगों को उत्तीर्ण दिखाया गया है। इस रिजल्ट को देखने के बाद पूर्व में चयनित दर्जनों अभ्यर्थियों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों के नाम रिवाइज्ड रिजल्ट से नदारद थे। इन्हीं अभ्यर्थियों में शामिल भादर विकास खंड के घोरहा निवासी विभव सिंह के मुताबिक पहले जारी रिजल्ट में उनका नाम 49 वें नंबर पर था। विभव को लिखित परीक्षा में 53.6 प्रतिशत अंक मिले थे जबकि जनरल की कट ऑफ 52 प्रतिशत थी। 387 में 49 वें नबर पर चयनित होने के बावजूद 400 लोगों की रिवाइज्ड सूची में उनका नाम नहीं है। मात्र क्रम संख्या एक से 50 के बीच ही 23 चयनित ऐसे हैं जिनके नाम रिवाइज्ड रिजल्ट से गायब हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed