फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Revenue personnel arrived at DM's house with medicines at the behest of DM

डीएम के आदेश पर बुजुर्ग के घर दवा लेकर पहुंचे राजस्व कर्मी

Sat, 04 Apr 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Revenue personnel arrived at DM's house with medicines at the behest of DM
सुल्तानपुर। बुजुर्ग पिता की दवा खत्म होने पर मुंबई से बेटे ने डीएम के सीयूजी नंबर पर व्हाट्स एप के जरिए मदद मांगी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को राजस्व कर्मी मुख्यालय से दवा लेकर बुजुर्ग के घर पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। पीड़ित परिवार ने डीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव निवासी बुजुर्ग रामफेर सिंह ( 82 ) हृदय रोग से पीड़ित हैं। उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल से चल रहा है। वर्ष में दो बार रामफेर सिंह मुंबई में इलाज के लिए जाते हैं, जबकि हर माह उनके बेटे उदय प्रताप सिंह मुंबई से ही उनकी दवा का इंतजाम करके भेजते हैं।
विज्ञापन

उदय प्रताप मुंबई में नौकरी करते हैं। 17 मार्च को उदय प्रताप ने मुंबई से भारतीय डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा से पिता की दवा घर भेजी थी। लॉकडाउन की वजह से दवा घर पर नहीं पहुंची। पिता की दवा खत्म होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उदय प्रताप सिंह ने डीएम सुल्तानपुर सी. इंदुमती के सीयूजी नंबर पर तीन दिन पूर्व व्हाट्स एप संदेश में पूरी बात लिखकर भेज दिया। उदय प्रताप सिंह को दो दिनों तक संदेश का कोई जवाब नहीं मिला तो वह निराश होने लगे। तीसरे दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय ने उनसे संपर्क साधा और दवा के बारे में पूरी जानकारी हासिल की।

जिला मुख्यालय के एक मेडिकल स्टोर से उनके पिता की दवा खरीदी गई। एसडीएम के जरिए डीएम कार्यालय से यह दवा राजस्व निरीक्षक भुवनेश तिवारी ने शुक्रवार को उदय प्रताप सिंह के घर पहुंचाई तो परिवारीजन हैरान रह गए। उदय प्रताप सिंह ने बताया कि संकट के इस दौर में जिलाधिकारी का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed