{"_id":"60b3d2358ebc3e9a1d20a233","slug":"renewation-of-496-instructors-will-be-done-till-15th-sultanpur-news-lko5802326143","type":"story","status":"publish","title_hn":"496 अनुदेशकों का 15 तक होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
496 अनुदेशकों का 15 तक होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 496 अनुदेशकों का नवीनीकरण 15 जून तक कराया जाएगा। नवीनीकरण के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
जिले के 345 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व 267 कंपोजिट विद्यालयों में कुल 496 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। इसमें स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के 210, कला के 183 व कार्य अनुभव (कृषि, गृह शिल्प व कंप्यूटर शिक्षा) के 103 अंशकालिक अनुदेशक शामिल हैं।
कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को खेलकूद, कला, कृषि, गृह शिल्प एवं कंप्यूटर में दक्ष करने का जिम्मा इन्हीं अनुदेशकों के ऊपर रहता है। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों का अहम रोल रहता है।
विज्ञापन
अंशकालिक अनुदेशकों का कार्यकाल एक जुलाई से 31 मई तक होता है। जून माह में न तो उनसे कार्य लिया जाता है और न ही मानदेय भुगतान ही किया जाता है। शासन के निर्देश के मुताबिक 15 जून तक अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण कराया जाना है।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों से अंशकालिक अनुदेशकों के संदर्भ में आख्या मंगाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नवीनीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
उधर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण नियमानुसार समयबद्ध कराया जाना चाहिए। कोविड की वजह से स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसको देखते हुए समय सीमा के अंदर नवीनीकरण की कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि अनुदेशकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।