{"_id":"6a4e971295e26a3d9f0ea4db","slug":"remand-granted-for-the-accused-in-the-extortion-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-160109-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रंगदारी मांगने के आरोपियों का रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रंगदारी मांगने के आरोपियों का रिमांड मंजूर
Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के व्यवसायी भरतजी सोनी के बेटे से पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद सराफा डकैतीकांड के छह आरोपी मंगलवार को व एक आरोपी बुधवार को सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तलब किए गए। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने रकम मांगने की साजिश में शामिल आरोपी दुर्गेश प्रताप सिंह सहित अन्य आरोपियों का रिमांड स्वीकार कर लिया है।
कोतवाली नगर के ठठेरी बाजार निवासी सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी ने पिछली 25 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनकी तहरीर के मुताबिक, 28 अगस्त 2024 को उनके शोरूम में डकैती हुई थी। आरोपी अरविंद यादव सहित अन्य जेल भेजे गए थे। आरोप है कि उनके पुत्र सुमित सोनी पिछली 23 जून की रात 11 बजे लखनऊ नाका ओवरब्रिज के पास से जा रहे थे।
तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनसे पांच लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच कर रहे उपनिरीक्षक बब्लू सोनकर ने सराफा डकैती कांड से जुड़े आरोपीगण दुर्गेश प्रताप सिंह, त्रिभुवन कोरी उर्फ लाला, अंकित यादव, विनय शुक्ला, सचिन सिंह, अजय यादव उर्फ डीएम व विपिन सिंह का नाम सामने लाते हुए उन्हें रिमांड के लिए जिला कारागार से तलब करने की मांग की थी। अदालत ने छह आरोपियों का 20 जुलाई तक एवं आरोपी विपिन सिंह का 13 जुलाई तक रिमांड स्वीकार कर लिया है। संवाद