{"_id":"6ae78302e282327ce10cf830","slug":"relief-sought-for-11-teachers-injured-in-lift-accident-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168505-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लिफ्ट हादसे में घायल 11 शिक्षकों के लिए राहत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लिफ्ट हादसे में घायल 11 शिक्षकों के लिए राहत मांगी
Sun, 01 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान लिफ्ट टूटने से घायल परिषदीय शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और जिला मंत्री राहुल तिवारी ने जिलाधिकारी से घायल शिक्षकों के लिए त्वरित राहत मांगी। उन्होंने चिकित्सा व्यय की पूर्ण प्रतिपूर्ति, तत्काल अनुग्रह राशि और स्वस्थ होने तक जनगणना ड्यूटी से अस्थायी मुक्ति की मांग की। शनिवार को चुनहा के जीडी गोयनका विद्यालय में हुए इस हादसे में 11 शिक्षक घायल हुए थे। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया को रविवार का प्रशिक्षण देखने नहीं भेजा गया, पर हटाने का आदेश नहीं हुआ। दूसरे अधिकारी की देखरेख में शिक्षकों से बातचीत के बाद रविवार को दूसरे बैच का अंतिम दिन का प्रशिक्षण कराया गया।