{"_id":"6680678d7e5161d3c10ff1aa","slug":"relief-from-heavy-rain-in-villages-calmness-in-city-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115253-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झमाझम बारिश से गांवों में राहत, शहर में सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झमाझम बारिश से गांवों में राहत, शहर में सांसत
Sun, 30 Jun 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की रात 11 बजे से शुरू हुई बरसात ने राहत दी। किंतु पूरी रात और शनिवार सुबह 10 बजे तक हुई झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र में आफत भी आई। सुल्तानपुर शहर से लेकर लंभुआ, दोस्तपुर और कादीपुर में जलभराव हो गया। कादीपुर में तो व्यापारियों की दुकानों में इतना पानी घुस गया कि उनका गुस्सा चेयरमैन पर फूटा। किसानों को बारिश से काफी लाभ हुआ है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली का संकट खड़ा हो गया है।
दुकानों में पानी भरने से भड़के व्यापारियों ने चेयरमैन को घेरा
कादीपुर। नालों की सफाई में नगर पंचायत के अधिकारियों ने जो लापरवाही बरती थी। उसका खामियाजा नगर के व्यापारियों को करीब 50 लाख के नुकसान से चुकाना पड़ा। उनकी दुकानों में पानी भर गया। इससे नाराज व्यापारियों ने चेयरमैन का घेराव किया और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।
कादीपुर में शनिवार को सुबह तेज बरसात से जल निकासी के लिए बनीं नालियां चोक हो गईं एवं नवनिर्मित नाले का वाटर लेवल जगह-जगह ऊंचा एवं नीचा होने के कारण पानी का बहाव नहीं हो सका, जिससे बरसात का पानी दुकानों में घुस गया। दुकानों में एक से डेढ़ फिट तक पानी भर गया। इलेक्ट्रॉनिक्स, बेकरी, मोबाइल, बुक डिपो, कपड़ों की दुकानों आदि में पानी भर गया। इस भारी नुकसान से प्रभावित व्यापारियों पवन सिंह, रईस अहमद, दिलीप अग्रहरि, रमेश सिंह, सूरज गुप्ता, कपिल, नवीन बरनवाल, नीलकांत शर्मा, अवनीश तिवारी, चंदन राज, दिलीप गौतम, रोहित सिंह, रतन बरनवाल, राहुल सिंह, पीयूष अग्रहरि आदि ने चेयरमैन आनंद जायसवाल को फोन करके मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद व्यापारियों ने उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई। गलत नाली और घटिया नाली निर्माण का करने और समय पर सफाई न किए जाने से व्यापारी नाराज थे। दिलीप अग्रहरि ने कहा कि चेयरमैन की लापरवाही से पूरे नगर के व्यापारियों को यह नुकसान झेलना पड़ा। व्यापारी अभिषेक ने कहा कि 25 साल में कभी इस तरह से जलभराव नहीं हुआ। नाली का पानी बैक होकर दुकानों में भर रहा था। क्योंकि चेयरमैन ने नाला सफाई का काम देखा तक नहीं था। उधर, चेयरमैन आनंद जायसवाल ने कहा कि नालियों पर सीढ़ी एवं बेसमेंट बनने से ब्लॉक का पता नहीं चल रहा है। चेंबर साफ करके जलनिकासी कराई गई है। एक नई नाली बनवाई जाएगी और पुरानी नाली की मरम्मत कराई जाएगी।
बारिश से उफनाए नाले, रास्ता बने तालाब
सुल्तानपुर। शहर के नागरिकों ने भी नाला सफाई में नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा भुगता। नाले उफनाने से लोगों के घरों और दुकानाें तक पानी भर गया। इससे नाराज लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों को जमकर कोसा।
शहर में नाला सफाई के नाम पर नगर पालिका ने कागजी कोरम ही पूरा किया है, जिसकी वजह से शुक्रवार रात से हुई बरसात के कारण दरियापुर, राईननगर, खैराबाद, श्रीकृष्णानगर, घासीगंज, नयानगर, चोपड़ा गली समेत अन्य स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हुआ। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। दरियापुर निवासी अशर्फीलाल सोनी, इंद्रजीत शुक्ल, भवानी प्रसाद सिंह, सतीश सोनी, राम लखन सोनी, राम आसरे सोनी, सिंपल गुप्ता के घर में बारिश का पानी घुस गया। वहीं, राईननगर निवासी परवेज अहमद, जुनैद अहमद के घर में बारिश का पानी भर गया। बारिश थमने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पानी निकाला।
गोपालदास पुल की सड़क धंसी
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से बस स्टेशन से डाकखाना मार्ग पर स्थित बाबा गोपालदास पुल की सड़क धंस गई। सड़क में कुछ स्थानों पर दरार भी आ गई। गोपालदास पुल को डबल लेन बनाए जाने के बाद कुछ महीने पहले ही यह सड़क बनाई गई थी। जिसकी ठीक से कुटाई न होने के कारण मिट्टी धंस गई और सड़क बैठ गई।
किसानों को हुआ लाभ
सुल्तानपुर। तेज बरसात से किसानों को बहुत लाभ हुआ है। खासकर धान की बोआई अब तेज हो जाएगी। भदैंया क्षेत्र के किसान कमलेश मौर्य ने बताया कि मूली व नेनुआ की फसल को नुकसान हुआ है। किसान अमितदेव ने कहा कि धान की फसल को संजीवनी मिली है। अब मौसम भी ठंडा हो गया है। अब सात दिनों तक पानी की जरूरत नहीं है। उधर, सूरापुर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई भारी वर्षा से खेतों में पानी लबालब भर गया और किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसान लाल बहादुर वर्मा ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है अब रोपाई शुरू कर दी जाएगी।
रेल व सड़क मार्ग के अंडरपास में भरा पानी
लंभुआ (सुलतानपुर)। तेज बरसात ने तहसील मुख्यालय पर स्थित सरकारी दफ्तरों तक पहुंचना मुश्किल सा कर दिया है। रेल व सड़क मार्ग के अंडरपास भी पानी से लबालब हो गए हैं। लंभुआ नगर के दियरा रोड पर मौजूद अंडरपास में अक्सर बरसात में पानी जमा हो जाता है। करीब तीन साल पहले यह सड़क साढ़े सात मीटर तक चौड़ी होने के दौरान इसका निर्माण किया गया था। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पश्चिम बना अंडरपास भी पानी से लबालब हो गया है। जिससे विवेकनगर व अटल नगर मोहल्ले के निवासी रेल ट्रैक के दूसरी तरफ मौजूद खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। विद्युत उपकेंद्र परिसर में तालाब का पानी फैल गया है। उपकेन्द्र भवन तक जाने वाला मार्ग भी पानी में डूब गया। लाइनमैन व मजदूरों के अलावा उपभोक्ता भी इस गंदे पानी से गुजर रहे हैं। ब्लॉक परिसर में भी पानी भरा हुआ है। विवेकनगर व आदर्शनगर से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले मार्ग भी पानी मे डूबे हुए हैं।
सेठ मार्केट से लेकर ब्लॉक, सीएचसी तक पानी ही पानी
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। मानसून की पहली बरसात से नगर पंचायत स्थित सेठ मार्केट में जहां पानी घुस गया। वहीं ब्लॉक परिसर, सीएचसी परिसर में भी पानी भर गया। नाली-नालों की ढंग से सफाई न होने के चलते बरसात से नगर का बुरा हाल हो गया। रवि रावत के घर में जहां पानी घुसा, वहीं शैलेष तिवारी के भूतल में नाले के पट जाने से पानी घुस गया। बीडीओ अरविंद कुमार सिंह परिसर से पानी निकलवाने के लिए सफाई कर्मचारियों को लेकर परेशान रहे। नाली टूटने से बभनैया पूरव स्थित बलिया तालाब का बंधा टूट गया। जिससे उसमें पाली गई सारी मछलियां बह गईं।