फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Recovery of more than the print rate on railway tickets caught in the investigation

Sultanpur News: जांच में पकड़ी गई रेल टिकटों पर प्रिंट रेट से अधिक की वसूली

Wed, 04 Jan 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Recovery of more than the print rate on railway tickets caught in the investigation
सुल्तानपुर। यात्रियों से प्रिंट से अधिक पैसे वसूल किए जाने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को हुई जांच में फिर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। दोपहर बाद स्थानीय वाणिज्य व मुख्य टिकट परीक्षक की संयुक्त टीम ने गड़बड़ी मिलने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर पर यात्रियों से प्रिंट रेट से पांच रुपये से लेकर 100 रुपये तक अधिक वसूल किए जाने की खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को प्रिंट रेट से अधिक पैसा लिए जाने के मामले में यात्रियों व काउंटर पर मौजूद कर्मियों के बीच बहस भी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद काउंटर पर मौजूद कर्मियों को पैसे वापस करने पड़े थे। खबर का संज्ञान लेते हुए रेलवे के उच्च अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार को दोपहर बाद वाणिज्य विभाग व मुख्य टिकट परीक्षक की संयुक्त टीम ने जाकर जनरल टिकट काउंटर व प्लेटफार्म पर मौजूद अनारक्षित टिकट खरीदने वाले यात्रियों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यात्रियों ने दबी जुबान से अधिक पैसे लेने की बात को स्वीकार किया। वहीं सद्भावना अप एक्सप्रेस से आनंद विहार जाने वाले यात्री जितेंद्र कुमार ने टीम के अधिकारियों के समक्ष खुलकर अपना बयान दर्ज कराया। उनका आरोप था कि जनरल टिकट काउंटर पर उनसे 195 रुपये के टिकट के बदले 200 रुपये लिया गया।
सीएमआई ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट रेलवे के उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाएगी। जांच टीम में मुख्य टिकट परीक्षक रईस अहमद, हेड टीटी अमरेंद्र यादव शामिल रहे।

जनरल टिकट काउंटर के बगल तीन एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) संचालित हैं। इनमें से एक एटीवीएम पर दो रेल टिकटों पर प्रिंट रेट अधिक की वसूली की गई। इस प्रकरण को भी वाणिज्य विभाग की टीम ने पकड़ा है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed