{"_id":"5e4d6ff18ebc3eccd911d33d","slug":"recovery-from-farmers-at-purchase-center-for-paddy-purchase-sultanpur-news-lko509475078","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए क्रय केंद्र पर किसानों से मांगे जाते रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए क्रय केंद्र पर किसानों से मांगे जाते रुपये
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी के सामने धान खरीद में क्रय केंद्र वालों की मनमानी का मामला उठा। एक किसान ने कहा साहब कामतागंज क्रय केंद्र पर धान खरीदने के लिए 50 रुपया मांगते हैं। जो किसान नहीं देता है उसका धान नहीं खरीदा जाता। इसके साथ ही अन्य विभागों के मामले उठे। डीएम ने जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया है।
किसान दिवस में राम अयुग पांडेय ने लामा बनकट मोतिगरपुर से बढ़ौनाडीह क्रय केंद्र को 100 बोरा धान देने का मामला उठाया। कहा कि अभी तक धान की खरीद नहीं हुई है। सत्यनारायन तिवारी ने कुड़वार क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने की शिकायत की।
जगदीश सिंह ने नरायण नागनाथपुर में 23 कृषकों व कटघर पूरे चौहान में 30 कृषकों के बिल अपलोड नहीं होने का प्रकरण उठाया। इसके बाद राकेश कुमार पाठक ने कामतागंज क्रय केंद्र पर धान खरीदने के लिए किसानों से 50 रुपया लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि जो किसान पैसा दे रहा उसी के धान की खरीद की जा रही है। आरोप लगाया कि राइस मिलों के परिचितों के खातों में पैसा भेजकर उन्हीं के जरिए धान खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त बिजली, माइनर सफाई समेत अन्य विभागों के मामले उठे।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया है। जिला कृषि अधिकारी को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सहायक आयुक्त सहकारी समितियां के नहीं पहुंचने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला गन्ना अधिकारी को किसानों का गन्ना डाइवर्जन करने का निर्देश दिया गया।
किसानों की भूमि बंधक बनाने के मामले में डीएम ने जांच का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि किसानों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, उप निदेशक कृषि शैलेंद्र शाही समेत संबंधित अधिकारी व किसान मौजूद रहे।