फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Recognized private schools will also study through initiation app

मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में भी दीक्षा एप से होगी पढ़ाई

Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Recognized private schools will also study through initiation app
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर अब मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में भी दीक्षा एप के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई होगी। एप पर अपलोड चार हजार से अधिक वीडियो के माध्यम से बच्चों में शैक्षिक सामग्री का वितरण होगा। बीएसए ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा के लिए दीक्षा (डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग एप) बनाया गया है। दीक्षा को एक राष्ट्र-एक डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में घोषित किया गया है। दीक्षा पोर्टल शिक्षकों व छात्रों के मध्य भौतिक ज्ञान तथा डिजिटल ज्ञान को जोड़ने के लिए एक प्रभावी तथा सशक्त माध्यम दीक्षा में अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल जैसे विषयों के लिए एक से आठ तक के पाठ्यक्रम के आधार पर 4000 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 80 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी पोर्टल पर मौजूद हैं। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिया है कि सभी मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों को इस एप से जोड़ा जाय, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की वेबसाइट पर भी टीचर्स व स्टूडेंट्स कॉर्नर पर विभिन्न टीएलएम सामग्री (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) उपलब्ध है। इसका भी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपयोग कर सकेंगे। बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी कर दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण कराने को कहा है।

शासन के निर्देश पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह की ओर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें निजी शिक्षण संस्थानों के सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इन विद्यालयों के प्रतिनिधियों से उस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राज्य स्तर से प्रेषित ई-पाठशाला से संबंधित शिक्षण सामग्री साझा की जाएगी। ई-पाठशाला के संचालन के लिए प्रत्येक कक्षा व विषय के लिए मासिक पंचांग के अनुसार शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed