{"_id":"68dd76a140c9e31e870b9ea4","slug":"ravana-dahan-will-take-place-at-31-places-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149614-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 31 स्थानों पर होगा रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 31 स्थानों पर होगा रावण दहन
Thu, 02 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में 51 स्थानों पर मेले लगेंगे और 31 जगहों पर रावण दहन होगा। पुतला दहन स्थलों पर रावण और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। दुकानों की सजावट के साथ मेले का उत्साह गांव-कस्बों में दिखने लगा है।
गौरीगंज, अमेठी, एचएएल मुंशीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, जायस, तिलोई और जामों समेत प्रमुख कस्बों में मेले की तैयारियां चल रही हैं। जिले के 32 स्थानों पर रामलीला मंचन भी जारी है। बृहस्पतिवार को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकाली जाएंगी। राम-रावण युद्ध का मंचन होगा और भगवान राम के तीर से रावण वध कर पुतला दहन किया जाएगा।
दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। सीओ को जोन इंचार्ज और थानाध्यक्षों को सेक्टर इंचार्ज बनाया गया है। एक कंपनी और डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील कस्बों जगदीशपुर, जायस, मुसाफिरखाना, मोहनगंज और बाजारशुकुल में पीएसी की अतिरिक्त तैनाती होगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा पर जोर
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि प्रमुख मेला स्थलों पर सादे कपड़ों में महिला और पुरुष सिपाही तैनात रहेंगे। सभी जंक्शन पॉइंट पर पीआरवी गाड़ियां मौजूद रहेंगी। रात 10 से सुबह छह बजे तक किसी महिला या बालिका को घर जाने में कठिनाई होने पर पुलिस की पीआरवी उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।