{"_id":"61b8e6586dc3290e405e256e","slug":"rashan-sultanpur-news-lko6089596183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान पर मिली 25 क्विंटल राशन की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान पर मिली 25 क्विंटल राशन की कालाबाजारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के रैना जगदीशपुर कोटे की दुकान पर करीब 25 क्विंटल सरकारी राशन की कालाबाजारी पाई गई है। पूर्ति निरीक्षक की जांच में राशन के कालाबाजारी की पुष्टि होने पर डीएम के अनुमोदन पर कोटा निलंबित कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रैना जगदीशपुर गांव में कोटे की दुकान से राशन ले जाते समय 10 दिसंबर की रात में ग्रामीणों ने एक व्यापारी को पकड़ा था। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार और मोबीनुद्दीन ने पड़ताल की तो चार बोरी सील बंद व दो खुली बोरी राशन मिला था। एसडीएम के निर्देश पर राशन को कब्जे में लेते हुए पूर्ति निरीक्षक ने जांच शुरू की। पूर्ति निरीक्षक की जांच में रैना जगदीशपुर गांव में विजय कुमार पांडेय के कोटे की दुकान पर करीब 25 क्विंटल सरकारी राशन की कालाबाजारी पाई गई है। इसमें आठ क्विंटल 22 किलो गेहूं और 16 क्विंटल 68 किलो चावल के कालाबाजारी की पुष्टि हुई है।
जांच के दौरान दौनों गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से भी करीब छह बोरी राशन पाया गया है। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट व डीएम के अनुमोदन पर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक बल्दीराय संतोष कुमार यादव की तहरीर पर कोटेदार विजय कुमार पांडेय के खिलाफ बल्दीराय थाने में केस दर्ज कराया गया है।