{"_id":"6136539e8ebc3e137c27871c","slug":"rape-sultanpur-news-lko594367556","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने मासूम के साथ किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने मासूम के साथ किया दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बरामदे में सो रही मासूम बेटी को कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर सौतेले पिता ने दुराचार किया। जानकारी होने पर बच्ची को गंभीर हालत में मां एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो चिकित्सक ने पुलिस केस बताकर दाखिल नहीं किया। सोमवार की सुबह मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
कूरेभार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला से एक बेटी पैदा हुई थी। छह वर्ष पूर्व महिला अपने पति से अलग हो गई और दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद महिला अपनी 10 वर्षीय बेटी को साथ लेकर दूसरे पति के साथ ही रहने लगी। रविवार की रात 10 बजे महिला घर के बाहर कुछ काम कर रही थी जबकि उसकी बेटी बरामदे में सो रही थी। मासूम को अकेला पाकर महिला का दूसरा पति उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुछ दूर लेकर चला गया और उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद आरोपी फरार हो गया। बेटी की हालत नाजुक होने पर महिला उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। जिला अस्पताल में मामला पुलिस से जुड़ा हुआ बताकर उसे भर्ती नहीं किया गया। सोमवार की भोर में महिला ने घटना की जानकारी एसओ कूरेभार श्रीराम पांडेय को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ नेआरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।