फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ranjit Singh becomes President of Bar Association

Sultanpur News: रणजीत सिंह बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh becomes President of Bar Association
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को हुई मतगणना में रणजीत सिंह त्रिसुंडी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। सचिव के पद पर रमाशंकर पांडेय विजयी हुए हैं। समर्थकोें ने खुशी जताई।
विज्ञापन



दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 10 बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। शाम चार बजे के बाद एक-एक पदों के परिणाम आने लगे। रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर कब्जा किया। उन्होंने शारदा प्रसाद मिश्र को हराया। सचिव के पद पर रमाशंकर पांडेय निर्वाचित हुए। उन्होंने अजय सिंह को हराया।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अशोक पाठक विजयी हुए। उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद पांडेय निर्वाचित हुए। अरविंद पांडेय ने बेलाल अहमद को 27 मतों से हराकर कोषाध्यक्ष के पद पर विजय हासिल की। सह सचिव पुस्तकालय के पद पर रोहित पांडेय ने 103 मतों से जीत हासिल की। उपविजेता संतोष यादव को 800 मत प्राप्त हुए। सह सचिव प्रशासन के पद पर 665 वोट पाकर इंद्रहास पाठक विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे वीरेंद्र यादव को 503 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए राजकुमार गौड़, बजरंग दुबे, दिलीप कुमार व कर्मेंद्र गौतम और कनिष्ठ कार्यकारी के लिए कुलदीप तिवारी,पवन तिवारी, अनुरुद्ध कुमार व सतीश उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed