फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Randoli village name will change to Annpurnanagar

अन्नपूर्णानगर के नाम से जाना जाएगा रंडौली गांव

Fri, 01 Jan 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिले की 986 ग्राम पंचायतों के नक्शे में शामिल जयसिंहपुर तहसील व ब्लॉक के रंडौली गांव का नाम जल्द ही बदल जाएगा। रंड़ौली की जगह उसका नाम अन्नपूर्णानगर होगा। ग्रामीणों की मांग पर कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्रालय में विचाराधीन है। गांव के नाम के बदलाव की जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



जिले की कुल 986 ग्राम पंचायतों के नक्शे में रंडौली नाम से शामिल जयसिंहपुर तहसील व ब्लॉक के गांव का नाम जल्द ही संशोधित होगा। ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत का नाम बदलने के लिए अपनी संस्तुति शासन को भेजी थी। डीएम के पत्र पर शासन ने विचार के बाद अपनी संस्तुति केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। रंडौली के ग्रामीण काफी दिनों से गांव का नाम बदलने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीण गांव का नाम रंडौली से अन्नपूर्णानगर करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने नाम बदलने की मांग संबंधी पत्र शासन को भेजा था। सूत्रों की मानें तो शासन की सहमति के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी अनुमति दे देता है। शासन की मंशा को देखते हुए रंडौली ग्राम पंचायत का नाम जल्द बदलने की संभावना प्रबल हो गई है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1791 वोटरों का गांव
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित जयसिंहपुर तहसील के रंडौली गांव की आबादी मौजूदा समय में करीब 2800 है। गांव में मुसरा व उघड़पुर दो पुरवे हैं। तीनों गांवों को मिलाकर ग्राम पंचायत का गठन हुआ है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के मुताबिक ग्राम पंचायत में 1791 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed