फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rana, son, attack, driver, shot

Sultanpur News: राणा के बेटे पर हमला, चालक को लगी गोली

Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rana, son, attack, driver, shot
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल पहुंचा घायल ड्राइवर। - संवाद
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। अंबेडकरनगर जिले की सीमा स्थित नेमपुर घाट के पास शनिवार शाम बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राणा अजीत प्रताप सिंह के बेटे की कार पर फायरिंग कर दी गई। हमले में उनका बेटा तो बाल-बाल बच गया लेकिन ड्राइवर को सीने के पास गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, इस मामले में राणा ने एक विधायक के एक रिश्तेदार पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


अखंडनगर थाने के रतनपुर के कुंदा भैरवपुर निवासी राणा अजीत सिंह वर्ष 2019 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कोटे से बीज विकास निगम के अध्यक्ष बने थे। उनका बेटा अभिजीत सिंह नेमपुर स्थित वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक पीजी कॉलेज का प्रबंधक है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अभिजीत सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से नेमपुर घाट पहुंचे तभी उन पर फायरिंग हो गई। फायरिंग में उनके चालक सुदीप सिंह (24) के सीने के पास गोली लग गई। उसे अंबेडकरनगर जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अखंडनगर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। राणा अजीत प्रताप सिंह ने इस हमले का आरोप दादूपुर थाना अखंडनगर निवासी

व्यक्ति पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने इस मामले में एक कद्दावर विधायक पर भी आरोप लगाया है। ऐसे में इसे चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed