फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ramzan from today.

आज से शुरू होगा मुकद्दस रमजान

Mon, 06 Jun 2016 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 06 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ramzan from today.
तैयारियां पूरी, बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला

रमजान का पाक महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह तक रोजा रखेंगे और इबादत करेंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां हो चुकीं हैं। सोमवार को बाजार में दिन भर चहल-पहल रही।

विज्ञापन


खजूर, चिप्स पापड़ व विभिन्न वैराइटी की सेवईंयां बाजार में सज गई हैं। सोमवार को मस्जिदों के आसपास नगर पालिका के सफाई कर्मी दिन भर साफ-सफाई करते रहे।


मुस्लिम समुदाय के लोग मंगलवार को पहला रोजा रखेंगे। मंगलवार से शुरू हो रहे रमजान माह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौक स्थित जामा मस्जिद, जामे अरबिया मदरसा, जामे इस्लामिया मदरसा समेत सभी मस्जिदों के नगर पालिका के सफाई कर्मी सोमवार को दिन भर साफ-सफाई में जुटे रहे। सफाई कर्मचारियों ने मस्जिदों के आसपास व रोजेदारों के आने-जाने वाले रास्तों पर सफाई करके चूने का छिड़काव किया।
विज्ञापन


वहीं, बाजार में खजूर, पापड़, चिप्स व सेवईं की दुकानों पर सोमवार को दिन भर खरीददारों की भीड़ रही। शहर के चौक व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रोजेदारों ने अफ्तार व सहरी के लिए खरीददारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed