फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ramleela

प्रभु श्रीराम का पांव पखारने के बाद केवट ने पार कराई नदी

Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
ramleela
केवट संवाद का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। प्रभु श्रीराम का केवट अनन्य भक्त है। राम, लक्ष्मण व भरत को केवट नदी पार कराने में आनाकानी करता है। श्रीराम का पांव पखारने के बाद केवट ने नदी पार कराया। यह दृश्य गोमती नदी के किनारे शहर के सीताकुंड धाम का था। राम वन गमन का दृश्य देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

श्रीराम लीला ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान में रामलीला का मचंन किया जा रहा है। शाम आठ बजे से अयोध्या धाम से आए कलाकार रामलीला का मंचन शुरू कर देते हैं। सोमवार को कलाकारों ने राम वन गमन का जुलूस निकाला। शहर के रामलीला मैदान से निकला विभिन्न मार्गों से होता हुआ सीताकुंड धाम पहुंचा। नदी के किनारे पहुंचने पर भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मुलाकात केवट से होती है। भगवान राम का केवट का अनन्य भक्त है। वह भगवान राम के चरण रज को प्राप्त करने की लालसा से कहता है कि मैंने सुना है कि आपके चरण के स्पर्श से पत्थर बनी गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या भी स्त्री बन जाती है। पद पखारि जलु पानि करि आपु सहित परिवार, पितर पारु करि प्रभुहि पुनि मुदित गयउ लेइ पार। अंत में श्रीराम का पांव पखारने के बाद केवट ने सभी को नदी पार उतारा। यह दृश्य देख लोग भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed