फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rambhadracharya said when churches and mosques are not taken over then temples also cannot be taken over

UP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- जब चर्च और मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं... तो हिंदू मंदिरों का भी नहीं हो

Sat, 26 Oct 2024 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 09:29 PM IST
सार

विजेथुआ धाम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जब सरकार चर्च और मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं करती तो हिंदू मंदिरों का भी नहीं करने की बात की जाएगी। 

विज्ञापन
Rambhadracharya said when churches and mosques are not taken over then temples also cannot be taken over
विजेथुआ धाम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विजेथुआ धाम पर हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हनुमान कथा सुनाई। कथा से पूर्व यहां सत्य पथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी के आवास पर जगद्गुरु ने मीडिया से बात की। 

विज्ञापन


उन्होंने ज्ञानवापी पर लोवर कोर्ट से रिट खारिज होने पर बड़ा बयान दिया। कहा कि हम हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मंदिर पर सरकार के अधिग्रहण पर एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कहा कि पहली बात तो सबसे प्रमाणित हिंदू धर्माचार्य मैं ही हूं। मेरी प्रतिक्रिया यह है कि यदि चर्चों का अधिग्रहण नहीं हो रहा है, मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं हो रहा है, तो हिंदू मंदिरों का भी अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: घर से निकले थे फूल बेचने, रास्ते में यूं आई मौत; दो की मौके पर ही टूट गई सांसें... आठ की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी प्रतिभा से बदलेगी उच्च न्यायालय की दशा-दिशा

कहा कि हम इसके लिए सरकार से अनुरोध करेगें और इसको हटवाएगें। वहीं वृंदावन पर कहा कि यह तो उसी समय पता चल जाएगा, जब कोर्ट मुझे बुलाएगी। मैं अपना पक्ष रखूंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी प्रतिभा उच्च न्यायालय की दशा-दिशा बदलेगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: दो भाइयों को घर से उठा ले गई पुलिस, हिरासत में एक की मौत, परिजन ने किया हंगामा...पुलिस से धक्कामुक्की
 

मूर्ख लड़का है अभिनव अरोड़ा

उधर, तीन दिन पूर्व प्रतापगढ़ में अपने एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने पर कहा कि मेरा एक वीडियो वायरल हुआ है, आपने देखा होगा। अभिनव अरोड़ा पर जगद्गुरु ने कहा कि वह इतना मूर्ख लड़का है, भगवान क्या उसके घर पढ़ेंगे। मैंने अभी वृंदावन में उसको डांटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed