फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people died and eight were injured in road accident in bkt Lucknow

UP News: घर से निकले थे फूल बेचने, रास्ते में यूं आई मौत; दो की मौके पर ही टूट गई सांसें... आठ की हालत नाजुक

Sat, 26 Oct 2024 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

फूल व्यापारी घर से फूल बेचने मंडी जाने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। दो लोगों की मौके पर ही सांसें टूट गई। जबकि, आठ लोग गंभार रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two people died and eight were injured in road accident in bkt Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीतापुर हाईवे पर टायर फटने से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो फूल व्यापारियों की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा बख्शी का तालाब कोतवाली क्षेत्र के आद्य लॉन के पास हुआ। मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले 10 लोग तड़के पहर लोडर में फूल लादकर लखनऊ मंडी बेचने आ रहे थे। आद्य लॉन के पास लोडर का पिछला टायर फट गया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। 

विज्ञापन

जब तक दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जाता, तब तक तंबौर दतुनी गांव निवासी दीनबंधु (60) की मौत हो गई। उनके पिता रामखेलावन, बेटा राजू, पोता परमांनद, महेश, सुनील, सरजू, इंद्र कुमार, बेचेलाल, शिवपूजन घायल हो गए।

हादसे के बाद लोडर चालक उमेश भाग निकला। लोगों ने लोडर में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घायल महेश और रामखेलावन को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा में महेश (22) को मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन

फूलों की गठरी लेकर कूद गए परमानंद

हादसे के वक्त दीनबंधु का पोता परमानंद लोडर के पीछे लदी फूलों की गठरी के पास बैठा था। उसने बताया कि टायर फटने के बाद लोडर अनियंत्रित हो गया। पलटने से पहले वह फूलों की गठरी लेकर वाहन से कूद गया। इसलिए उसकी जान बच गई। दीनबंधु के परिवार में पत्नी सुशीला बेटे रामू और राजू है। महेश के परिवार में पिता भाई कपिल संजीव है व मां रामेश्वरी हैं।
 

खराब टायर की वजह से हुआ हादसा

घायलों ने बताया कि गाड़ी का पिछला टायर काफी खराब था। इस पर कई जगह कट लगे थे। इसी की वजह से टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन मालिक समय पर टायर बदलाता तो दो लोगों की जान नहीं जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed