{"_id":"5766cbc84f1c1b515911cde9","slug":"rally-in-favour-of-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के समर्थन में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के समर्थन में निकाली रैली
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
रैली में की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
पदोन्नति में आरक्षण बिल को लोकसभा में पास कराने व प्रदेश सरकार के दलित उत्पीड़न के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली। वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को दलितों का विरोधी बताया।
विज्ञापन
रविवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली ग्रामीण क्षेत्रों में होते हुए पुन: अंबेडकर पार्क में जनसभा में तब्दील हुई। आरक्षण समर्थकों ने 2017 में आरक्षण समर्थक सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए आंदोलन को और तेज करने का एलान किया।
विज्ञापन
समिति के संयोजकों डॉ. राम शब्द जैसवारा, डॉ. राजकरन, अजय कुमार, आरए कोविद, रमेशचंद्र गौतम, अशोक सोनकर ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र एवं राज्य सरकार आरक्षण पर कुठाराघात कर रही हैं, इससे दलितों एवं पिछड़ों में रोष है।
विज्ञापन
रैली में साक्षी विद्यार्थी, कैप्टन एमसी विद्यार्थी, एमके दोहरे, सुरेश बौद्घ, श्याम बहादुर, राजेश कुमार, रमेशचंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।