फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rally against TB

टीबी मुक्त भारत के लिए निकली जागरूकता रैली

Tue, 29 Mar 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rally against TB
टीबी जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला

 टीबी मुक्त भारत बनाए जाने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। टीबी जागरूकता रैली को सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल से निकली जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टीबी क्लीनिक के प्रांगण में पहुंची। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ शामिल हुए बच्चों ने टीबी मुक्त हो भारत देश जैसे स्लोगन लिख कर लोगों को टीबी की रोकथाम के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन


राजकीय टीबी क्लीनिक के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम आसरे ने कहा कि जनपद में स्थापित बलगम जांच एवं उपचार केंद्रों पर मरीजों को नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि टीबी के मरीजों को इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। गोष्ठी को विजय विद्रोही, अशोक सिंह बिसेन, चंद्रभान यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर सुरेंद्र मोहन शर्मा, अरुण कुमार सिंह, पंकज तिवारी, मुनीर अहमद, सरवर रहमान समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed