{"_id":"57b34ad44f1c1ba2506eb025","slug":"rajiv-gandhi-jyoti-yatra-reaches-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी पहुंची राजीव ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी पहुंची राजीव ज्योति यात्रा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के पेरंबदूर से निकली राजीव ज्योति यात्रा मंगलवार को अमेठी होते हुए गौरीगंज पहुंची। यात्रा का अमेठी पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। भव्य स्वागत से यात्रा में शामिल लोग अभिभूत दिखे।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेता सुधाकर रेड्डी के नेतृत्व में बीते दिनों तमिलनाडु के पेरंबदूर (जहां राजीव गांधी की हत्या हुई थी) से एक यात्रा निकाली गई थी। राजीव ज्योति यात्रा के नाम से निकली इस यात्रा में आरक्षित वाहनों पर करीब 150-200 कांग्रेसी शामिल हैं। इलाहाबाद के बाद प्रतापगढ़ होते हुए यह यात्रा मंगलवार दोपहर बाद अमेठी फिर गौरीगंज पहुंची। गौरीगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र व एमएलसी दीपक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
अमेठी के बाद यह यात्रा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में रुकते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। इस दौरान माता प्रसाद वैश्य, डॉ. अरिवंद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, मो. नईम, जंगबहादुर सिंह, जगदीश पीयूष, कमलाकर मिश्र, अभिषेक सिंह पंकज, अच्छेलाल सिंह, रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन