{"_id":"5d24cc4c8ebc3e6cc76898f3","slug":"rain-water-filled-in-council-schools-studies-interrupted-sultanpur-news-lko4697848119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज अमेठी आएंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज अमेठी आएंगे राहुल गांधी
विज्ञापन
गौरीगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद बुधवार को पहली बार अमेठी आ रहे हैं। राहुल गौरीगंज के एक इंस्टीट्यूट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे।
राहुल के आने से एक दिन पूर्व मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे एसपीजी के अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपीजी के अफसरों ने पार्टी नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव हारने के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार अमेठी आ रहे हैं। राहुल गौरीगंज के निर्मला इंसटीट्यूट ऑफ वूमेन एजूकेशन एंड टेक्नॉलाजी में दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे। राहुल गांधी की समीक्षा बैठक में जिले से लेकर ग्राम स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
राहुल के आने से एक दिन पूर्व मंगलवार को एसपीजी के अफसरों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपीजी ने पार्टी नेताओं व प्रशासनिक अफसरों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से राहुल की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मानक के अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अफसर व पुलिस बल की ड्यूटी भी लगा दी गई हैं। जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक को लेकर उनकी ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।