फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain water filled in council schools, studies interrupted

बारिश से लबालब हुए परिषदीय स्कूलों के परिसर

Tue, 09 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rain water filled in council schools, studies interrupted
सुल्तानपुर। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से 20 से अधिक परिषदीय विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। तमाम ऐसे स्कूल हैं जो पानी से एकदम लबालब हैं। कई स्कूलों की इमारत पुरानी होने के कारण छत से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में छात्र-छात्राओं को शिक्षण कक्ष तक पहुंचने एवं अध्ययन करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने विद्यालयों का जायजा लिया तो हालात काफी खराब दिखे।
विज्ञापन

लंभुआ विकासखंड क्षेत्र के नूरमपट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय में 52 छात्र पंजीकृत हैं। बारिश के मौसम में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से पूरा परिसर जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों एवं शिक्षकों को पानी के बीच से होकर अध्ययन कक्ष तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश का पानी स्कूल के बरामदे में भी घुस गया है। इससे बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
दोस्तपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखऊपुर अशरफपट्टी का परिसर एवं मुख्य द्वार बारिश के पानी से लबालब है। विद्यालय में जाने के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पानी से होकर गुजरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
तीसरे दिन लगातार हो रही बारिश से बहुत कम संख्या में बच्चे विद्यालय पहुंचे। जलभराव की समस्या से अभिभावक भी बच्चों को विद्यालय भेजने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
लंभुआ विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर कुर्मियान का परिसर बारिश के पानी से जलमग्न है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक आलिया खातून सिद्दीकी ने बताया कि स्कूल में 183 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
लगातार बारिश से विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। बच्चों को कक्ष तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।
भदैंया विकासखंड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल बालमपुर में अध्ययन कक्षों व बरामदे की छत से पानी टपक रहा है। वर्ष 2008-09 में विद्यालय भवन का निर्माण हुआ था।
गुणवत्ता खराब होने की वजह से पिछले तीन वर्ष से विद्यालय की छतें टपक रही हैं। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय विक्रम सिंह ने भदैंया बीईओ को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि एक दिन की बरसात से लगभग एक सप्ताह तक छतों से पानी टपकता रहता है। इससे बच्चों को बैठने में दिक्कतें हो रही हैं।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बारिश के मौसम में जलभराव की शिकायतें मिली हैं। पंचायतों के सहयोग से जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

ताकि छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। जिन विद्यालयों में छतों से पानी टपक रहा है, वहां जांच कर निर्माण प्रभारियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed