{"_id":"577be39e4f1c1b9a097f9aaa","slug":"rain-brings-respite-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार
Amarujala Bureau
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
दिनभर हुई रिमझिम
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। शाम को काफी तेज बारिश के कारण गर्मी और उमस से भी राहत मिली। हालांकि इससे शहर की सड़क और गलियों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश की फुहारों से मौसम खुशगवार हो गया है। शाम को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता (नमी) 92-78 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 4.6 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन