{"_id":"5762d6a64f1c1b966d11ba5f","slug":"rain-brings-relief-from-heat-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ खुशगवार
Amarujala Bureau
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
झमाझम से खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को सुबह के समय बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर तक रिमझिम बारिश की फुहारों का लोगों ने आनंद लिया। दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन
बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। मौसम अनुकूल पाकर किसानों ने खेती-किसानी के कार्य में तेजी ला दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 सेल्सियस से गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। इसमें सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन