फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain and wind flattened the crops in the fields.

Sultanpur News: बारिश-हवा ने खेतों में बिछाई फसल

Sat, 26 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rain and wind flattened the crops in the fields.
सोनारा गांव में गिरी धान की फसल। -संवाद
सुल्तानपुर। तीन दिन से जारी बारिश और तेज हवा ने खेत से लेकर सड़क तक तबाही मचा दी है। पकने की कगार पर पहुंची अगेती धान की फसल खेतों में बिछ गई है। गन्ना भी धराशायी हो गया, जबकि सब्जियों के खेत पानी में डूब गए हैं। उधर, बल्दीराय के निशासिन गांव में बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। परिवार के सदस्य बच गए।
विज्ञापन


बुधवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। भदैंया के बरुई, बभनगंवा, पन्नाटिकरी, पांडेपुर, गौरा, रामपुर, बालमपुर, केनौरा और सौराई में अगेती धान की फसल पकने की ओर थी। बारिश और हवा ने तैयार होती फसल को खेत में गिरा दिया। किसानों के मुताबिक खेत में पानी और मिट्टी में पड़ी बालियां जल्द नहीं सूखीं तो दाने खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


किसान मनोज कुमार ने बताया कि तेज हवा से दो बीघा गन्ना गिर गया। सब्जियों के खेत में जलभराव से भी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश ने दिहाड़ी मजदूरों का काम रोक दिया है। पशुपालकों के सामने हरे चारे का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि खेत में चरी तैयार है, लेकिन नमी अधिक होने से काटना मुश्किल है। पांच पशुओं को तीन दिन से केवल भूसा खिलाना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।


बारिश के कारण तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मजदूर कल्लू ने बताया कि दो दिन बारिश में भीगकर मजदूरी की, लेकिन शुक्रवार को तेज बुखार के कारण काम पर नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed