{"_id":"57599b824f1c1b9f659c5346","slug":"rain-and-storm-create-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही
Amarujala Bureau
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
कई पेड़ गिरे, हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई है। लखनऊ-वाराणसी और रायबरेली-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। आंधी की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर गिरने से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। बिजली की सप्लाई बंद होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
जगदीशपुर कस्बे मे सुबह छह बजे आई तेज आंधी और पानी से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। आंधी के चपेट मे आने से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के करीडीह गांव निवासी ओमप्रकाश (40), इसी थाना क्षेत्र की रुबीना बानों, मोहम्मद वसीम, उदयराज यादव और विशाल निवासी बंभरिया थाना कमरौली, अरविंद शुक्ला भी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, जाफरगंज निवासी उमाशंकर साहू की कार पर पेड़ गिर पड़ा जबकि चांदगढ़ निवासी कल्लू के लग्जरी वाहन पर ईंट की दीवार गिर पड़ी। सबसे ज्यादा नुकसान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। कई लघु इकाइयों की दीवार गिर गई और टीन शेड उड़ जाने से लाखो का नुकसान हुआ है। बिजली सप्लाई बंद होने से काम बंद हो गया है। इसकी वजह से कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से गिरे पेड़ों को हटाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।