फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   railway track

मेगा ब्लॉक से 23 घंटे बंद रही हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
railway track
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे रूट के पखरौली रेलवे स्टेशन स्थित हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 69 बी पर शनिवार की शाम छह बजे के बाद से मेगा रोड ब्लॉक लेकर रविवार की शाम पांच बजे तक रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। मेगा ब्लॉक की वजह से लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर इस क्रॉसिंग से होने वाली आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन

ब्लॉक लेने के बाद रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर स्लीपर, ट्रैक पैरामीटर तथा चकरेल मेें आई कमी को दूर किया गया। रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य शनिवार की रात व रविवार को दिन भर चला। करीब 50 से अधिक रेलकर्मी व इंजीनियर रात-दिन काम में लगे रहे। हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर आवाजाही बंद होने की वजह से लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। कई वाहन दोमुंहा चौराहे से पखरौली-लोलेपुर होते हुए अयोध्या बाईपास से निकले। वहीं, कई वाहन चालकों ने लंभुआ-दुुर्गापुर रोड से आवाजाही की। साथ ही हनुमानगंज बाजार से पखरौली गांव व शंभूगंज रोड पर छोटे वाहन दिन भर दौड़ते रहे। पखरौली स्टेशन मास्टर पीएस कुमार ने बताया कि हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग को रविवार को देर शाम तक ट्रैक की मरम्मत के कार्य की वजह से बंद रखा गया। इस दौरान यहां से गुजरने वाली अप व डाउन सभी ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed