{"_id":"6224fab445afcb2951162930","slug":"railway-crossing-sultanpur-news-lko6206668183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज में फंसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज में फंसा ट्रक
विज्ञापन
पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज में फंसे ट्रक को निकालने में लगी क्रेन।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी हाइटगेज में रविवार की भोर करीब तीन बजे वाराणसी की ओर जा रहा एक ट्रक फंस गया। ट्रक पर लोहे के गार्डर लदे थे। हाइटगेज में फंसने से ट्रक रेलवे क्रॉसिंग के बीचों-बीच खड़ा हो गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग 69बी के हाइटगेज में रविवार की सुबह लोहे का गार्डर लेकर वाराणसी की ओर जा रहा एक ट्रक का ऊपरी हिस्सा फंस गया। ट्रक कानपुर से ओवरब्रिज बनाने के लिए लोहे का गार्डर लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक फंसने के बाद दोनों तरफ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इसकी सूचना केबिनमैन ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। करीब चार बजे आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ की मौजूदगी में हाइटगेज में फंसे ट्रक से लोहे का गार्डर उतारने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा।
करीब सात बजे क्रेन की मदद से ट्रक को हाइटगेज से निकाला गया। उसके बाद जाम खुल सका। पखरौली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एस कुमार ने बताया कि रविवार की भोर मालवाहक ट्रक हाइटगेज मे फंसने से हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से ट्रक को हाइटगेज से बाहर निकाला गया।