{"_id":"621d16e6425af9682b71651f","slug":"railway-crossing-sultanpur-news-lko619840984","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रहा ढाई घंटे का रोड ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रहा ढाई घंटे का रोड ब्लॉक
विज्ञापन
हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा मेंटेनेंस का कार्य।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल पथ के हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 79 बी पर सोमवार को कुड़वार-हसनपुर संपर्क मार्ग पर दिन में ढाई घंटे का रोड ब्लॉक लिया। इस दौरान करीब 260 मीटर की दूरी में स्लीपर बदले गए। रोड ब्लॉक होने से करीब 20 गांव के लोगों को आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। राहगीरों को करीब तीन किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
रेलवे की ओर से लखनऊ-वाराणसी रेलपथ के उच्चीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को लखनऊ-वाराणसी रेलपथ के हसनपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-79 बी पर दोपहर 01:10 बजे से रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक लेकर क्रॉसिंग के आसपास करीब 260 मीटर की दूरी में स्लीपर बदले गए। अप लाइन के स्लीपर बदलने के साथ ही ट्रैक की छनाई का कार्य भी किया गया। इस दौरान हसनपुर-कुड़वार संपर्क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके पांडेय के नेतृत्व में टीआरटी मशीन से रेलपथ के उच्चीकरण का कार्य पूरा किया गया।
रोड ब्लॉक से आसपास के महाजितपुर, तिवारीपुर, बेनीराम का पुरवा, खजांची का पुरवा, लाली का पुरवा, हसनपुर, मनियारपुर, महाराजगंज समेत करीब 20 गांव के लोगों ने हाईवे तक आने-जाने के लिए दादूपुर व हुसैनगंज की ओर से वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा। इससे ग्रामीणों को करीब तीन किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। ट्रैक बदलने के दौरान रेलवे के अभियंता मनोज कुमार, शुभम खंडेलवाल, संजीवन कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर करीब 03: 40 बजे रेलपथ के उच्चीकरण का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद सड़क मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया गया। रोड ब्लॉक होने से 20 गांव के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।