फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rail reservation stalled due to system failure

सिस्टम खराब होने से ठप हुआ रेल आरक्षण कार्य

Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rail reservation stalled due to system failure
गौरीगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरक्षण बुकिंग काउंटर पर लगा कंप्यूटर सिस्टम शनिवार सुबह अचानक खराब हो गया। सिस्टम खराब होने के कारण आरक्षण टिकट बुकिंग कार्य पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

इससे तत्काल टिकट लेने के लिए रात भर स्टेशन पर कतारबद्ध यात्रियों के साथ अन्य आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इससे विभाग को करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गौरीगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर यात्रा करने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टेशन पर आरक्षण अवधि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे निर्धारित होने के कारण दो बजे के बाद आरक्षित टिकट लेने के साथ कैंसिल करवाने के लिए यात्रियों को दूसरे स्टेशनों को सहारा लेना पड़ता है, वहीं आए दिन सर्वर व सिस्टम खराब होने से आरक्षण कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक बार फिर आरक्षण केंद्र पर लगा कंप्यूटर सिस्टम अचानक खराब हो गया। सिस्टम खराब होने से आरक्षण बुकिंग काउंटर से यात्रियों को न आरक्षित टिकट मिला और न ही तत्काल टिकट।
आरक्षण केंद्र पर मात्र अनारक्षित टिकट ही बेचे जा रहे हैं। आरक्षित और तत्काल टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें टिकट पाने के लिए अमेठी समेत अन्य स्टेशन का चक्कर लगाना पड़ा। सिस्टम खराब होने से रेल महकमे को भी एक दिन में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने सिस्टम खराब होने की पुष्टि करते हुए बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी में कभी-कभार केबल कट जाती है। इसी वजह से आरक्षण बुकिंग कार्य प्रभावित होता है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed