{"_id":"67797b7d8e11d121fb0d9efb","slug":"raids-on-illegal-clinics-seven-sealed-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-125058-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अवैध क्लीनिकों पर छापा, सात को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अवैध क्लीनिकों पर छापा, सात को किया सील
Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय की टीम ने शनिवार को तहसील क्षेत्र में अवैध चिकित्सकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात अवैध क्लीनिकों को सील किया गया।
डॉ. अशोक मिश्र, डॉ. नंदलाल यादव व वरिष्ठ फार्मासिस्ट केके दुबे ने स्वास्थ विभाग की टीम के साथ अरवल बाजार में डॉ. हरि भवन यादव, डॉ. पीएन यादव, सैनी बाजार में डॉ. राजाराम यादव, गोविंदपुर में डॉ. रामजी, डोभियारा में डॉ. टीके सरकार (डॉ. बंगाली), भवानीगढ़ में डॉ. रमेश कुमार यादव व डॉ. भीमसेन यादव की क्लीनिक पर छापा मारा।
टीम ने अंदर जांच की तो मरीजों का इलाज चलता हुआ पाया गया। टीम ने दवाइयां व सामग्री जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया। बल्दीराय सीएचसी से चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश यादव ने बताया कि काफी दिनों से अवैध क्लीनिक चला रहे थे। क्लीनिक को सीलकर तीन दिन में संबंधित कागजात स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।