फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Raids on 16 Pesticide Establishments; Notices Issued to Two

Sultanpur News: कीटनाशक के 16 प्रतिष्ठानों पर छापा, दो को नोटिस

Sat, 25 Apr 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Raids on 16 Pesticide Establishments; Notices Issued to Two
सुल्तानपुर। जायद फसलों के लिए गुणवत्तायुक्त कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को निरीक्षकों की टीम ने 16 विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

जांच के दौरान मेसर्स आकृति एग्रो सीड्स गोसाईगंज और मेसर्स श्री बालाजी कृषि सेवा केंद्र दियरा चौराहा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। संदिग्ध कीटनाशकों के चार नमूने जांच के लिए इकट्ठा किए गए। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह की संयुक्त टीम ने सदर व लंभुआ क्षेत्र में निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा तारकेश्वर और कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमाकांत पांडेय ने जयसिंहपुर व कादीपुर तहसीलों में कार्रवाई की। प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि जांच में अधोमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं व कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed