फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   raid on illlegal coaching

डीआईओएस के निरीक्षण में संचालित होती मिली अवैध कोचिंग

Thu, 27 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
raid on illlegal coaching
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोरोना काल में कोचिंग संचालित करने का मामला प्रकाश में आने के बाद बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने तहसील क्षेत्र में कई जगह ताबड़तोड़ छापा मारा। इस दौरान बरौंसा में एक कोचिंग अवैध रूप से संचालित होती पाई गई। यहां अध्ययनरत किसी बच्चे ने मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन

डीआईओएस श्याम किशोर तिवारी ने अवैध कोचिंग संचालन की सूचना पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर छापामारी की। बरौंसा में एक कोचिंग चलती मिली। यहां लगभग 70 बच्चे बगैर मास्क लगाए झुंड में बैठे मिले। डीआईओएस ने उपस्थित बच्चों को बताया कि दूरदर्शन एवं स्वयंप्रभा चैनल पर सोमवार से शुक्रवार कक्षाएं विषयवार संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उसका वीडियो क्लिप माध्यमिक शिक्षा परिषद के यू-ट्यूब चैनल पर भी समय-समय पर अपलोड किया जाता है। उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण करने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद राष्ट्रवादी इंटर कॉलेज सपाही पहुंचे डीआईओएस को सुबह नौ बजे तक मुख्य द्वार पर ताला लटका दिखा। विद्यालय अवधि सुबह 7:50 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक है लेकिन विद्यालय का संचालन सुबह 10 से तीन बजे होने की बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बनी में भी ताला बंद पाया गया। वंशराजी इंटर कॉलेज में सिर्फ एक शिक्षक उपस्थित पाया गया। वर्चुअल/ऑनलाइन क्लास के बारे में पूछे जाने पर वह कोई उत्तर नहीं दे पाया। राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक के अलावा कोई भी कर्मी मौजूद नहीं मिला। बगैर सूचना के स्टाफ नदारद रहने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई।

दोबारा संचालन पर दर्ज होगा केस
अवैध रूप से कोचिंग संचालित करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही यह हिदायत भी दी गई है कि भविष्य में अवैध रूप से कोचिंग संचालन नहीं मिलना चाहिए। निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
-एसके तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed