{"_id":"8789316f41feedfd2f50ec593454161f","slug":"rahul-went-to-deceased-congressmen-s-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के घर जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के घर जताई संवेदना
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत कांग्रेस नेता के घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेता की बीते आठ सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीती दिवंगत नेता की पत्नी को पार्टी की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राम आधार पासी की बीते आठ सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे गेस्ट हाउस ने निकलकर राम आधार पासी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए। वे दिवंगत नेता के परिवार वालों के साथ करीब 20 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने सड़क हादसे के बारे में जानकारी लेते हुए सभी को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
दिवंगत नेता के पुत्र राजेंद्र प्रसाद से राहुल ने पूछा कि आप क्या करते हो? राजेंद्र ने बताया कि वह यूपी पुलिस में उप निरीक्षक है। उसकी मां मिट्ठू देवी हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बीडीसी के पद पर निर्वाचित हुई हैं। इस पर राहुल ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी मां को पार्टी की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। राहुल गांधी बृहस्पतिवार सुबह गेस्ट हाउस से निकले तो वहां एक भी कांग्रेस नेता नहीं था।
विज्ञापन
किसी को अंदाजा नहीं था कि राहुल गांधी सुबह आठ बजे ही गेस्ट हाउस से निकल लेंगे। राम आधार के घर से निकलने के बाद राहुल गांधी सीधे लखनऊ की ओर रवाना हो गए। कई कांग्रेसी नेता नौ बजे के बाद गेस्ट हाउस पहुंचे तो पता चला कि राहुल गांधी जा चुके हैं।