फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gandhi will come tomarrow

लोकसभा चुनाव हारने के बाद कल पहली बार अमेठी आएंगे राहुल गांधी

Mon, 08 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will come tomarrow
गौरीगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार दस जुलाई को अमेठी आ रहे हैं। वे गौरीगंज के एक इंस्टीट्यूट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

राहुल के साथ एआईसीसी के सेक्रेटरी जुबैद अहमद भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दस जुलाई को पहली बार अमेठी आ रहे हैं। राहुल गौरीगंज के निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी जिला से लेकर ग्राम स्तर के पदाधिकारियों की राय के विचार लेंगे। यह पता लगाने की कोशिश भी की जाएगी कि चुनाव में किस स्तर पर चूक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को खुलकर अपनी बात रखने की छूट होगी। राहुल के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि बैठक में जिला, विधानसभा क्षेत्र व ब्लॉक कमेटी के अलावा न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ नेता व संभ्रांत लोग मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी के साथ एआईसीसी के सेक्रेटरी जुबैद अहमद भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समस्त पदाधिकारियों व नेताओं को उनकी ओर से सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed