फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gandhi will come to Sultanpur to record his statement in Amit Shah comment caseity

अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: बयान दर्ज कराने कल सुल्तानपुर आएंगे राहुल गांधी, कोर्ट ने दिया है अंतिम मौका

Thu, 19 Feb 2026 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शुक्रवार को बयान दर्ज कराने राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट आएंगे। कोर्ट ने 20 फरवरी के लिए अंतिम मौका दिया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Rahul Gandhi will come to Sultanpur to record his statement in Amit Shah comment caseity
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : X-Rahul Gandhi

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज कराने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय पहुंचेंगे। उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने आखिरी मौका दिया है। उनके आगमन को लेकर दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वायड ने परिसर की तलाशी ली। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए एक एएसपी व चार सीओ समेत भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था। इसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पेश हुए थे। उसके बाद से वह सुनवाई की तिथि के दिन अनुपस्थित होते रहे। 19 जनवरी को जब वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते जिले में होंगे दाखिल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि राहुल गांधी चार्टर प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते जिले की सीमा में दाखिल होंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उतरते ही कूरेभार टोल प्लाजा के पास कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने के बाद लखनऊ जाएंगे

दीवानी न्यायालय के बाहर भी शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता तैनात होंगे। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वागत की रणनीति बनाई। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह करीब 10:50 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचेगे। यहां वह बयान दर्ज कराने के बाद सीधे लखनऊ के लिए चले जाएंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, एक एडीएम, चार मजिस्ट्रेट, सात थानाध्यक्ष, 70 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। न्यायालय परिसर में केवल अधिवक्ताओं को आने-जाने की छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed