फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gandhi has accused him of vote theft twice: Nandi

राहुल गांधी दो बार लगा चुके हैं वोट चोरी का आरोप : नंदी

Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi has accused him of vote theft twice: Nandi
औद्योगिक विकास मंत्री का स्वागत करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के पास एक प्रतिष्ठान के शुभारंभ मौके पर बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के उठाए गए मुद्दे पर तंज कसा। कहा कि वे कब क्या बोल जाएं, किसी को नहीं पता। ऐसा आरोप वह दो बार पहले भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि राहुल गांधी सुबह कुछ कहते हैं, दोपहर कुछ और और शाम कुछ कहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही है। उद्योगों में निवेश लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में मुख्य आरोपी के दो साल से फरारी के मामले में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि व्यापारी और नागरिक भयमुक्त होकर अपना जीवन निर्वाह करते हुए व्यवसाय कर सकें। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय सिंह सोमवंशी, दिनेश चौरसिया, प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed